{"_id":"6765b021f513b3b83a0ca0df","slug":"actor-and-padma-shri-manoj-joshi-met-cm-vishnudeo-sai-these-issues-discussed-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Joshi: अभिनेता और पद्मश्री मनोज जोशी ने की सीएम साय से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manoj Joshi: अभिनेता और पद्मश्री मनोज जोशी ने की सीएम साय से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बातचीत
Fri, 20 Dec 2024 11:28 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:28 PM IST
सार
Actor and Padma Shri Manoj Joshi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन
अभिनेता और पद्मश्री मनोज जोशी ने की सीएम साय से मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Actor and Padma Shri Manoj Joshi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन