फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Activities will be learnt in a playful manner through the e-magic pitara app, 5th class student told CM in cg

बच्चों के लिए पढ़ाई बोझ नहीं: ई-जादुई पिटारा एप से खेल-खेल में सीखेंगे एक्टिविटी, 5वीं के छात्र ने CM को बताया

Tue, 06 Aug 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Aug 2024 04:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज जशपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआं पहुंचे। यहां शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Activities will be learnt in a playful manner through the e-magic pitara app, 5th class student told CM in cg
ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज जशपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआं पहुंचे। यहां शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई। कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर, स्नेहा मिंज और प्रियंका बाई ने किस तरह खेल-खेल में इस एप के माध्यम से सिखाया जाता है। उसका बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


ई-जादुई पिटारा नई शिक्षा नीति के तहत ही बनाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे और नवाचार के माध्यम से बच्चे कठिन विषयों को भी खेल-खेल के माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं। यह एप में मुख्य रूप से प्राइमरी तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस एप के माध्यम से बच्चों  को उनके रुचि के अनुकूल बहुत ही सरल और मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता है। 
विज्ञापन


इस एप में कहानियां, बालगीत, पहेलियां, कार्ड, ऑडियो पुस्तकें, खिलौने और खेल, हैंडबुक चार्ट और जादुई पिटारा बॉक्स के माध्यम से बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस एप से बच्चे, शिक्षक और पालक जुड़े रहते हैं।  कोई भी स्कूल में यदि कोई भी रचनात्मक गतिविधि होती है तो उसे इस एप में अपलोड कर सकते हैं। जिसे कोई भी पालक, बच्चे और टीचर अवलोकन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed