फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Activa vehicle theft gang busted, 21 accused arrested, 36 scooters seized in Raipur

Raipur Crime News: एक्टिवा वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 21 आरोपी गिरफ्तार, 36 स्कूटी जब्त

Thu, 15 Jan 2026 06:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 15 Jan 2026 06:50 PM IST
सार

रायपुर शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Activa vehicle theft gang busted, 21 accused arrested, 36 scooters seized in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम ने मास्टर चाबी से एक्टिवा चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी के वाहन खपाने और खरीदने वाले कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 नग चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और नियमित पेट्रोलिंग के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान रवि भवन पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में लगातार एक सप्ताह तक कैंप कर टीम ने एक संदिग्ध को चिन्हांकित किया।
विज्ञापन


जांच में बोरियाकला मुजगहन निवासी रोशन रात्रे को पकड़ा गया, जो मास्टर चाबी का उपयोग कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब तीन दर्जन एक्टिवा वाहन चोरी करता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चोरी की स्कूटियों को खपाने के लिए वह कमल जांगड़े, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को देता था। ये तीनों आरोपी चोरी की गाड़ियों को स्वयं उपयोग करने के साथ-साथ गांव के रिश्तेदारों और परिचितों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने चोरी की वाहन खरीदने वाले 17 अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों की निशानदेही पर कुल 36 एक्टिवा वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में से 24 एक्टिवा स्कूटियों के संबंध में थाना सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार में पहले से अपराध दर्ज पाए गए हैं।


पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में महज 15 दिनों के भीतर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा कुल 44 चोरी की दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं। सभी 21 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed