यहां बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों का प्रवेश वर्जित: SP कार्यालय में मिलती है विभागीय सजा, CCTV से रखी जाती है नजर
कबीरधाम जिला में प्रदेश का पहला एसपी कार्यालय है जहां बिना हेलमेट पहनकर आने पर पुलिसकर्मी को सजा दी जाती है। यहां अब तक 30 से अधिक लोगों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। एक आरक्षक को विभागीय सजा भी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला का एसपी कार्यालय प्रदेश का पहला कार्यालय बन गया है, जहां बिना हेलमेट पहनकर मोटर साइकिल में आने वाले पुलिसकर्मी को सजा दी जाती है। क्योंकि पूर्व में कई पुलिसकर्मी की मोटर साइकिल चलाने के दौरान मौत हो चुकी है। विभाग का उद्देश्य है कि जब उनके खुद के कर्मचारी हेलमेट को लेकर जगरूक रहेंगे तो आमजन भी हेलमेट के प्रति जागरूक हो सकेंगे। वहीं, एसपी कार्यालय में बनाए गए नियम का पालन भी शुरू हो गया है। अब तक इस कार्यालय में बिना हेलमेट पहन कर आने वाले करीब 30 पुलिसकर्मी को विभाग ने शो-कॉज नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एक आरक्षक को विभागीय सजा भी दी गई है। इस कार्यालय में कोई भी पुलिसकर्मी अपने मोटर साइकिल के साथ बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं कर सकता है। ऐसे नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होती है।
सीसीटीवी से रखी जाती है नजर
इस एसपी कार्यालय के भीतर व बाहर में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। इसकी निगरानी खुद एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह व एएसपी मनीषा ठाकुर करते है। जब भी वे अपने कार्यालय में रहते ताे सीसीटीवी कैमरा में नजर बनाए रखते है। ऐसे में कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के कार्यालय के भीतर प्रवेश करे, तो तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। इसके अलावा इस कार्य के लिए कार्यालय के ही कई पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई है।