फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Action by soldiers before Naxal martyrdom week two Naxal monuments demolished in Sukma

Sukma: नक्सलियों के शहीदी सप्ताह से पहले जवानों की कार्रवाई, दो नक्सली स्मारकों को किया ध्वस्त

Tue, 23 Jul 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jul 2024 05:27 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना गोलापल्ली क्षेत्र के ग्राम सिंगाराम मे नक्सलियों द्वारा बनवाये दो स्मारक को पुलिस टीम ने ध्वस्त किया है।

विज्ञापन
Action by soldiers before Naxal martyrdom week two Naxal monuments demolished in Sukma
दो नक्सली स्मारकों को किया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा मनाए जाने वाले शहीदी सप्ताह से ठीक पहले जवानों की कार्रवाई देखने को मिली है। जहां पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना गोलापल्ली क्षेत्र के ग्राम सिंगाराम मे नक्सलियों द्वारा बनवाये दो स्मारक को पुलिस टीम ने ध्वस्त किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इलाके में स्मारक बनाकर नक्सली संगठन के द्वारा शहीद सप्ताह मनाने की योजना थी, जिसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सर्च अभियान के तहत पुलिस व डीआरजी टीम ने किया स्मारक को ध्वस्त कर दिया । सिंगाराम मे नक्सली हिंसा और भय क़े प्रतीक के रूप में स्थापित किया जा रहा था समारक, ग्रामीणों के समक्ष दोनों स्मारको कों ध्वस्त किया
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक ओर लगातार नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान कार्रवाई जारी है. वहीं दूसरी ओर अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों के भय व हिंसा के प्रतीक के रूप में बने वृहद स्मारकों को हटाकर स्थानीय ग्रामीणों में भी नक्सलियों के विरुद्ध जागरूकता व क्षेत्र के माहौल को भय मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत थाना गोलापल्ली मे जिला पुलिस बल और डीआरजी की टीम के द्वारा ग्राम सिंगाराम मे नये बनाये गए नक्सली स्मारक सहित दो स्मारक कों ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया। उक्त ग्राम में नक्सलियों के रक्तपात, भय और हिंसा का प्रतीक बन चुके उक्त स्मारक को पुलिस व डीआरजी की टीम के द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया तथा ग्रामीणों को नक्सलियों के विरुद्ध जागरूक किया गया.कुछ दिनों पूर्व मे थाना किष्टाराम के ग्राम पालोडी के कांसाराम के जंगलों मे बने वृहद समारक कों भी पुलिस व डीआरजी टीम ने ध्वस्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed