{"_id":"680761ebdb02ab069c0d3d9a","slug":"action-by-excise-department-in-raipur-fake-hologram-and-lid-of-liquor-seized-two-accused-arrested-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब का नकली होलोग्राम और ढक्कन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब का नकली होलोग्राम और ढक्कन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Apr 2025 03:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:01 PM IST
सार
रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री और नकली होलोग्राम मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तेंदुआ स्थित बीएच ढाबा और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में आबकारी विभाग ने छापेमारी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री और नकली होलोग्राम मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तेंदुआ स्थित बीएच ढाबा और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में आबकारी विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह उर्फ शंकर सिंह और श्री गणेश प्रिंटर्स के मालिक गणेश चौरसिया को गिरफ्तार किया गया।\
आबकारी विभाग की टीम ने बीएच ढाबा में छापा मारा। छापेमारी में ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह के कब्जे से 105 ढक्कन (वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर अंकित), 3 ढक्कन (छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, कुम्हारी अंकित), 165 स्पंज वाइजर, 1150 शोले मसाला देशी मंदिरा स्टीकर, और 35 होलोग्राम शीट्स में 1460 नकली होलोग्राम बरामद किए गए।
पूछताछ में सकंटमोचन सिंह ने बताया कि नकली होलोग्राम और लेबल बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में स्थित श्री गणेश प्रिंटर्स से प्राप्त किए गए। इसके बाद आबकारी टीम ने गणेश चौरसिया की दुकान पर छापा मारा, जहां 371 शीट्स में 40 हजार 68 नकली होलोग्राम जब्त किया गया।