फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Acharya Pramod Krishnam says on Hindutva and BJP

'हिंदुत्व भाजपा की बपौती नहीं, बीजेपी ने धर्म के नाम पर धंधा किया': आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

Sun, 25 Jun 2023 07:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 07:27 PM IST
सार

हिंदुत्व बीजेपी की बपौती नहीं है। हिन्दुत्व की जो परिभाषा बीजेपी देना चाहती है, वो हिन्दुत्व है ही नहीं। कांग्रेस हमेशा से हिन्दुत्व के रास्ते पर थी। कांग्रेस महात्मा गांधी की अनुयायी है और उनकी हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से होती थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिन्दू नहीं है।

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam says on Hindutva and BJP
आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिन्दुत्व बीजेपी की बपौती नहीं है। हिन्दुत्व की जो परिभाषा बीजेपी देना चाहती है, वो हिन्दुत्व है ही नहीं। कांग्रेस हमेशा से हिन्दुत्व के रास्ते पर थी। कांग्रेस महात्मा गांधी की अनुयायी है और उनकी हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से होती थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिन्दू नहीं है। ये बाते कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हिदुत्व और धर्म के नाम पर धंधा किया है। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने के लिए अपना हिन्दुत्व प्रस्तुत किया है। कांग्रेस सर्वधर्म सद्भाव पर चलने वाली पार्टी है। मुसलमानों को गाली देना, देश को तोड़ना और धर्म के नाम पर विभाजन करना, हिन्दुत्व नहीं है। कांग्रेस कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने सभी धर्मों का सम्मान किया है। वह महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रही है, जो विश्व बंधुत्व, वसुधैव कुटुंबकम का सूत्र इसकी बुनियाद में रहा है। कांग्रेस महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल रही है। हिंदुत्व केवल भाजपा का एकाधिकार है, इससे बड़ा कोई झूठ हो नहीं सकता। कांग्रेस इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, खड़गे के बताए रास्ते पर चल रही है।  इसी रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मध्य प्रदेश में शिवराज की सरकार ने महाकाल को ठगने का काम किया है'
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज की सरकार ने महाकाल को ठगने का काम किया है, इसलिए महाकाल भी हमारे साथ हैं। बजरंग बली हमारे साथ थे, तो कर्नाटक में हमारी सरकार बनी। मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश में महाकाल हमारे साथ हैं, तो मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि पौराणिक इतिहास में तीन मामाओं का जिक्र है। एक मामा मारीच जो रामायण में थे। एक महाभारत में मामा शकुनि और कलयुग में एक और मामा है, जिन्हें भारतीय राजनीति में मामा के नाम से जाना जाता है। मुझे लगता है कि अब मामाओं का दौर बचा नहीं है। मोहन भागवत कहते हैं कि यह हिंदू राष्ट्र और बीजेपी के लोग कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र बनाना है, तो बीजेपी और मोहन भागवत बैठकर तय कर लें कि मोहन भागवत सही है या बीजेपी गलत है। 


छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने का दावा
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटे बढ़ेगी या घटेगी ये पुष्ट करना सही नहीं है। कल क्या होगा कोई नहीं जानता। मुझे लगता है कि यहां के लोग भूपेश सरकार के काम-काज से संतुष्ट है। बाकी पार्टी के वरिष्ठ नेता जो रणनीति बनाएंगे, उसमें सभी लोगों को लेकर चला जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है छत्तीसगढ़ में दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।  ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर कहा कि ये दोनों एजेंसियां बीजेपी की हिडन ऑर्गनाइजेशन हैं। जिस तरह बीजेपी की सपोर्टर पार्टी आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल है। ठीक उसी तरह हिडन आर्गेनाइजेशन जो पब्लिक डोमेन में नहीं है वो काम ईडी और सीबीआई करती है। 

विवेक तन्खा ने छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की तारीफ की
इसके पूर्व मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है प्रदेश में प्रगति हो रही है। छोटा राज्य होने के बाद भी छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भूपेश बघेल की टीम प्रदेश को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, लोग कह रहे हैं कि भूपेश सरकार वापस आएगी। यहां एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। कुछ महीने बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पॉलिसी अच्छी है। कांग्रेस शक्तिशाली बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed