{"_id":"6825f6a5105ab5968703b9fc","slug":"accused-who-blackmailed-a-minor-by-making-her-obscene-photos-was-arrested-in-korba-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: नाबालिग का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: नाबालिग का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Thu, 15 May 2025 07:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 15 May 2025 07:57 PM IST
सार
कोरबा जिले में पुलिस ने नाबालिग छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले की राजगामार पुलिस चौकी ने एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी देवनारायण श्रीवास (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छेड़छाड़, अश्लील फोटो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गांव में रहने वाली एक नौवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह छात्रा का पीछा करता और उसका अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी ने छात्रा के माता-पिता के मोबाइल नंबर पर भी अश्लील फोटो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन
छात्रा ने पहले डर के कारण इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन जब आरोपी की हरकतें बढ़ गईं तो परिजनों ने राजगामार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन