{"_id":"6856d3767bbf30b16401d003","slug":"accused-of-killing-a-dozen-monkeys-in-kabirdham-has-been-arrested-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कबीरधाम में दर्जनभर बंदरों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एयरगन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कबीरधाम में दर्जनभर बंदरों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एयरगन जब्त
Sat, 21 Jun 2025 09:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:17 PM IST
सार
कबीरधाम के कोसमंदा में बंदरों की हत्या के आरोपी रवि पारधी को वन विभाग ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एयरगन बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के ग्राम कोसमंदा में 13 मई 2025 को दर्जनभर बंदरों की हत्या का मामला सामने आया था। वन विभाग ने एक माह बाद आरोपी रवि पारधी (36) निवासी ग्राम बहेरा जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने वन्यजीव अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किया था और मृत बंदरों के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ के बाद रवि पारधी का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने कोसमंदा के ग्रामीणों द्वारा रखवाली के लिए रखे जाने पर एयरगन से बंदरों को मारा। आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त एयरगन को अपने मामा राजू पारधी के घर, चीजगांव (बेमेतरा), में छिपाया था, जहां से 19 जून 2025 को वन विभाग ने इसे बरामद कर जब्त कर लिया। एयरगन और गोली के छर्रों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन