फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accused murdered young man over money, was running away by train, police arrested him in Rourkela

Raipur Crime: बार-बार मांगे पैसे तो कर दी युवक की हत्या; ट्रेन से भाग रहा था बिहार,राउलकेला में पुलिस ने दबोचा

Sat, 13 Apr 2024 06:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Apr 2024 06:55 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाबालिग के साथ आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
accused murdered young man over money, was running away by train, police arrested him in Rourkela
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाबालिग के साथ आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी बिहार भागने के लिए ट्रेन चढ़ा हुआ था। राउलकेला रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया।

विज्ञापन


प्रार्थी रमाशंकर यादव ने उरला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके बेटा विजय यादव का शव प्रगति स्कूल नर्सरी पास रोड किनारे पड़ा है। उसके चेहरे में गंभीर चोट के निशान है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। साथ ही अज्ञात आरोपियों की खोजबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


बिहार भागने के लिए चढ़ा था ट्रेन 
पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की। मृतक विजय यादव के मित्र पर संदेह होने पर पूछताछ किया गया। इससे पता चला कि रुपये के लेन-देन को लेकर मृतक और रूपेश कुमार के बीच वाद-विवाद हुआ था। वहीं घटना के बाद से मोबाइल बंद कर फरार है। इसके बारे में उनके जान-पहचान वालों से पता करने पर पता चला कि रूपेश कुमार सुबह ट्रेन से बिहार के लिए निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को राउलकेला से रायपुर लाया गया 
वहीं रायपुर पुलिस ने राउलकेला आरपीएफ टीम को घटना की जानकारी दी। राउलकेला रेलवे स्टेशन में आरोपी रूपेश कुमार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इससे आरपीएफ राउलकेला की टीम ने पकड़कर रायपुर पुलिस को सूचित किया। उरला पुलिस ने आरोपी को राउलकेला से लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करके घटना के संबंध में पूछताछ की गई। 


ऐसे दिया घटना को अंजाम 
पूछताछ में उसने बताया कि मृतक विजय यादव उधार में राशन दिलवाया था, जिसके रुपये जमा करने के लिए बार-बार बोल कर गाली-गलौज करता था। इसलिए अपने साथी नाबालिग के साथ जान से मारने का प्लान बनाया। अपने साथी को विजय यादव कहां पर है बताने बोला, जो फोन से बताया कि विजय अकेले रोड किनारे मोबाइल में बात करते खड़ा है, तब साथी के एक लोहे का रॉड देकर बोला कि आज इसे जान से ही खत्म कर दो, तब मैं लोहे का रॉड लेकर विजय यादव के सिर में वार किया, जिससे वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद चेहरे पर रॉड से कई बार वार किया। जब विजय यादव मर गया, तब मैं और मेरा साथी भाग निकले। सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिहार जाने के लिये निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed