{"_id":"68bc32a4b1b9a1e3ef089698","slug":"accused-husband-arrested-for-murdering-wife-and-burying-her-body-in-the-forest-in-balrampur-ramanujganj-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर रामानुजगंज: पत्नी की हत्या कर शव जंगल में दफनाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर रामानुजगंज: पत्नी की हत्या कर शव जंगल में दफनाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
Sat, 06 Sep 2025 07:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:51 PM IST
सार
बलरामपुर-रामानुजगंज थाना कोरंधा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में दफनाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज थाना कोरंधा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में दफनाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला ग्राम हंसपुर का है, जहां आरोपी हीरालाल कुजूर (45 वर्ष) ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी कलावती कुजूर की डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए जंगल में दफना दिया।
विज्ञापन
मामला तब उजागर हुआ जब मृतिका का पुत्र शेखर कुजूर ने 3 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां कलावती 1 सितंबर को पिता के साथ जंगल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पूछने पर पिता ने बताया कि झगड़े के बाद कलावती नाराज़ होकर कहीं चली गई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर तलाश शुरू की। 4 सितंबर को ग्राम हंसपुर के हुटार जंगल में शव का एक हिस्सा मिट्टी से बाहर दिखा, जिस पर पुलिस ने एफएसएल टीम और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त की। पोस्टमॉर्टम में महिला की मौत सिर पर चोट लगने से होना पाया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी हीरालाल ने बताया कि वह शराब के नशे में था और आपसी झगड़े में पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को 6 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस गंभीर अपराध का खुलासा कर कोरंधा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन