फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused arrested with 1.075 kg of opium, was preparing to supply it at New Year's parties in Raipur

Raipur Crime News: 1.075 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, नव वर्ष की पार्टियों में सप्लाई की तैयारी में था

Fri, 26 Dec 2025 04:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Dec 2025 04:07 PM IST
सार

रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.075 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नव वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में अफीम सप्लाई करने की तैयारी में था।

विज्ञापन
Accused arrested with 1.075 kg of opium, was preparing to supply it at New Year's parties in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.075 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नव वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में अफीम सप्लाई करने की तैयारी में था। जब्त मादक पदार्थ और मोबाइल फोन सहित कुल मूल्य लगभग 5.50 लाख रुपये बताया गया है।
विज्ञापन


25 दिसंबर को मिली गोपनीय सूचना के बाद पुलिस टीम डी.डी. नगर क्षेत्र स्थित पार्थिवी प्रोविन्स के आगे सड़क किनारे पहुंची, जहां संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलबाग सिंह, निवासी पार्थिवी प्रोविन्स सरोना बताया। तलाशी के दौरान उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ।
विज्ञापन


मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लगातार ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर निगरानी रखी जा रही है और मुखबिरों के जरिए जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 613/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed