फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused arrested for stealing charger in Raipur

रायपुर में चार्जर चोरी का मामला आया सामने: 12 हजार रुपए का चार्जर लेकर चोर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 06:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 31 Jul 2024 06:39 PM IST
सार

रायपुर में चार्जर चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी ने चार्ज में लगे ई-रिक्शा वाहन की बैटरी चार्जर को चोरी कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused arrested for stealing charger in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में चार्जर चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी ने चार्ज में लगे ई-रिक्शा वाहन की बैटरी चार्जर को चोरी कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की एक नग ई-रिक्शा वाहन की बैटरी चार्जर जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 12 हजार रुपए आंकी गई है। 
विज्ञापन


प्रार्थी अमन विभार ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 जुलाई को रात नौ बजे अपनी ई-रिक्शा को घर के सामने खड़ी किया था। साथ ही उसे चार्ज पर लगा दिया था। रात लगभग तीन बजे उठकर देखा, तो पाया कि उसकी ई-रिक्शा वाहन का बैटरी चार्जर नहीं था। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की ई-रिक्शा वाहन से बैटरी चार्जर को चोरी कर फरार हो गया था। मामले में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। इसे बाद अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरू किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को देेवेन्द्र नगर निवासी ऋषभ कुलदीप की घटना में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ऋषभ कुलदीप की पतासाजी कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस दौरान पुलिस ने फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर निवासी आरोपी ऋषभ कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed