फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused arrested for stealing 17 iPhones from Reliance Digital Store, goods worth Rs 21 lakh seized in Raipur

Raipur Crime: रिलायंस डिजिटल स्टोर से 17 नग आईफोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख रुपये का सामान जब्त

Sat, 31 May 2025 05:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 31 May 2025 05:30 PM IST
सार

Raipur Crime: रायपुर में रिलायंस डिजिटल स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी समेत चोरी की सामान क्रय करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Accused arrested for stealing 17 iPhones from Reliance Digital Store, goods worth Rs 21 lakh seized in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में रिलायंस डिजिटल स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी समेत चोरी की सामान क्रय करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सोमनाथ लसेर ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सरस्वती रिलायंस रिटेल लिमिटेड शॉप में डिर्पाटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 25-26 मई की दरमियानी रात्रि लगभग डेढ़ बजे प्रार्थी को उसके स्टॉफ द्वारा सूचना दिया गया कि स्टोर में चोरी हो गया है। 
विज्ञापन


इस पर प्रार्थी स्टोर का निरीक्षण करने पर पहुंचा तो देखा कि स्टोर के गेट का कांच टूटा हुआ था जिस पर प्रार्थी द्वारा अपने अन्य स्टॉफ के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया। जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टोर का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया। स्टोर के आईफोन सेक्शन में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा कैबिनेट को तोड़कर उसमें रखे आईफोन को चोरी कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मामले में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसपर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी चौबे कॉलोनी निवासी मयंक दीक्षित की पतासाजी कर पकड़ा गया। आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताने के साथ-साथ चोरी का आईफोन निखिल गर्ग, चंदन वर्मा, अमित अग्रवाल एवं आशीष लखवानी को देना बताया। 


चोरी का सामान रखने पर आरोपी निखिल गर्ग, चंदन वर्मा, अमित अग्रवाल और आशीष लखवानी के खिलाफ प्रकरण में धारा 317(4) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से 16 नग आईफोन, दो नग स्मार्टवॉच और एक नग एप्पल ईयरपॉड साथ ही  घटना में प्रयुक्त एक नग एक्टिवा वाहन जब्त किया गया। इसका जुमला कीमती 21 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed