{"_id":"693d19698aa81f971504cd8b","slug":"accident-during-dinner-at-vip-road-resort-restaurant-roof-collapses-injuring-several-people-in-raipur-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: VIP रोड के रिसॉर्ट में रात के खाने के दौरान हादसा, रेस्तरां की छत भरभराकर गिरी, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: VIP रोड के रिसॉर्ट में रात के खाने के दौरान हादसा, रेस्तरां की छत भरभराकर गिरी, कई लोग घायल
Sat, 13 Dec 2025 01:14 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:14 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब VIP रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट के अंदर बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
रेस्तरां की छत भरभराकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब VIP रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट के अंदर बड़ा हादसा हो गया। रिसॉर्ट परिसर में संचालित रेस्तरां की फॉल सीलिंग अचानक नीचे आ गिरी, जिससे वहां मौजूद कई लोग मलबे की चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब लोग भोजन कर रहे थे। अचानक ऊपर से भारी ढांचा गिरने के बाद हॉल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आने की जानकारी है, जिन्हें तुरंत निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जिस हिस्से में रेस्तरां संचालित किया जा रहा था, वहां निर्माण कार्य पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। सजावटी इंटीरियर, भारी लाइट्स और फॉल सीलिंग की मजबूत संरचना के कारण गिरा हुआ हिस्सा बेहद वजनी बताया जा रहा है।
घटना के वक्त रेस्तरां में दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते कुछ लोग बाहर निकल गए, वरना जनहानि की आशंका और बढ़ सकती थी। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।