फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ACB arrested RI Ashwani and Patwari Dhirendra Lata

CG: आरआई अश्वनी व पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी ने किया गिरफ्तार, सतरेंगा में जमीन दिलाने में निभाया था किरदार

Wed, 20 Nov 2024 10:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Nov 2024 10:49 PM IST
सार

कोरबा के आरआई अश्वनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अश्वनी राठौर पूर्वर्तीय सरकार के समय सतरेंगा में एक रसूखदार को जमीन दिलाने में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। 
 

विज्ञापन
ACB arrested RI Ashwani and Patwari Dhirendra Lata
एसीबी की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के आरआई अश्वनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अश्वनी राठौर पूर्वर्तीय सरकार के समय सतरेंगा में एक रसूखदार को जमीन दिलाने में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मछली पालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इंद्रावती भवन में उनके दफ्तर से की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देव कुमार सिंह एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे, इसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। ज्वाइंट डायरेक्टर को इंद्रावती भवन की चौथी मंजिल से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में एसीबी की टीम में करीब 15 अधिकारी शामिल थे। ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से रिश्वत की मांग की थी। कुल दो लाख रुपये की रिश्वत में से एक लाख रुपये की पहली किश्त पहले ही ली जा चुकी थी, और आज एक लाख रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed