{"_id":"65fd5c7bcb82ab96fb036842","slug":"abhanpur-police-raid-on-gamblers-den-people-were-gambling-indiscriminately-4-arrested-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों के अड्डे पर पुलिस का रेड: धड़ल्ले से जुआ पर लगा रहे थे दांव; मौके पर 4 को दबोचा,51 हजार नगदी रकम जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरियों के अड्डे पर पुलिस का रेड: धड़ल्ले से जुआ पर लगा रहे थे दांव; मौके पर 4 को दबोचा,51 हजार नगदी रकम जब्त
Fri, 22 Mar 2024 03:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:55 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा खेलते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभनपुर थाने क्षेत्र में जुआरी बेफौफ होकर धड़ल्ले से जुआ संचालित कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर खेत में जुआ खेलते जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा खेलते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभनपुर थाने क्षेत्र में जुआरी बेफौफ होकर धड़ल्ले से जुआ संचालित कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर खेत में जुआ खेलते जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। इस दौरान तीन नग दोपहिया वाहन, ताशपत्ती और छह मोबाइल साथ ही 51 हजार रुपये नगदी रकम पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
रायपुर के अभनपुर थाने क्षेत्र में धड़ल्ले से जुआ और सट्टा संचालित की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम बनाकर साथ ही मुखबिर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। जुआ सट्टा खेलने और खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमनेर सारखी के खार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति रुपयों का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे थे। मुखबिर के सूचना पुलिस ने मौके पर उस स्थान पर जाकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 51 हजार रुपये और ताशपत्ती जब्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 132/24 धारा 13 जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- शिवनारायण साहू 55 साल, निवासी राधा कृष्ण वार्ड अभनपुर
- मधुराज चंद्राकर 42 साल, निवासी हरदा थाना कुरुद, जिला धमतरी
- रोशन लाल यादव 42 साल, निवासी कुरुद, जिला धमतरी
- दीनदयाल साहू 24 साल, निवासी चंडी अभनपुर