फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Abhanpur: Police raid on gamblers den: People were gambling indiscriminately; 4 arrested

जुआरियों के अड्डे पर पुलिस का रेड: धड़ल्ले से जुआ पर लगा रहे थे दांव; मौके पर 4 को दबोचा,51 हजार नगदी रकम जब्त

Fri, 22 Mar 2024 03:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 03:55 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा खेलते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभनपुर थाने क्षेत्र में जुआरी बेफौफ होकर धड़ल्ले से जुआ संचालित कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर खेत में जुआ खेलते जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
Abhanpur: Police raid on gamblers den: People were gambling indiscriminately; 4 arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा खेलते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभनपुर थाने क्षेत्र में जुआरी बेफौफ होकर धड़ल्ले से जुआ संचालित कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर खेत में जुआ खेलते जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। इस दौरान तीन नग दोपहिया वाहन, ताशपत्ती और छह मोबाइल साथ ही 51 हजार रुपये नगदी रकम पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन


रायपुर के अभनपुर थाने क्षेत्र में धड़ल्ले से जुआ और सट्टा संचालित की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम बनाकर साथ ही मुखबिर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। जुआ सट्टा खेलने और खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमनेर सारखी के खार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति रुपयों का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे थे। मुखबिर के सूचना पुलिस ने मौके पर उस स्थान पर जाकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने  जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 51 हजार रुपये और ताशपत्ती जब्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना अभनपुर  में अपराध क्रमांक 132/24 धारा 13 जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • शिवनारायण साहू 55 साल, निवासी राधा कृष्ण वार्ड अभनपुर
  • मधुराज चंद्राकर 42 साल, निवासी हरदा थाना कुरुद, जिला धमतरी
  • रोशन लाल यादव 42 साल, निवासी कुरुद, जिला धमतरी
  • दीनदयाल साहू 24 साल, निवासी चंडी अभनपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed