फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Aam Aadmi Party will protest in Chhattisgarh against delhi CM Kejriwal arrest

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का छत्तीसगढ़ में हल्लाबोल: रायपुर समेत कई जिलों में आज करेगी विरोध प्रदर्शन

Fri, 22 Mar 2024 10:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जगदलपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 10:56 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आप के नेता विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will protest in Chhattisgarh against delhi CM Kejriwal arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आज राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन करेगी और सीएम केजरीवाल की रिहाई की मांग करेंगे। रायपुर में डेढ़ बजे आप नेता, कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


दूसरी ओर जगदलपुर में आज दोपहर दो बजे में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। आप नेता का कहना है कि लंबी क़ुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज यह ऐलान हुआ है कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के खिलाफ बोलने की कोई कोशिश करेगा, तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह दिल्ली के दो करोड़ों लोगों की गिरफ्तारी है। देश के लोकतंत्र से प्यार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा अगर सोचती है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके AAP को खत्म कर देंगे, विपक्ष को डरा देंगे, तो वे गलत हैं। इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed