फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Aam Aadmi Party Releases Third List of Candidates Know Full List Here

CG AAP Candidates: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 11 प्रत्याशियों के नाम का एलान

Fri, 13 Oct 2023 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:06 AM IST
सार

Chhattisgarh AAP Candidates List: इस सूची में पार्टी की ओर से 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदेश के सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन
CG Election 2023 Aam Aadmi Party Releases Third List of Candidates Know Full List Here
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने जारी की 11 प्रत्याशियों की लिस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी की ओर से 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता लागू
छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदेश के सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से बीते 10 अक्टूबर तक कुल एक लाख 47 हजार 447 प्रचार सामग्रियां हटाई गई है। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 14 हजार 320 और निजी संपत्तियों से संबंधित 33 हजार 127 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है।


आचार संहिता लगने के बाद राजधानी रायपुर में सभी शासकीय कामों की होर्डिंग पोस्टर, प्रचार-प्रसार की पोस्टर के निकाला जा रहा है। सार्वजनिक जगहों पर प्रचार करने वाली होर्डिंग पोस्टर को हटाया जा रहा है। पूरे प्रदेशभर के सभी जिलों तहसीलों में कार्रवाई शुरू हो गई है। ये काम जिला प्रशासन और चुनाव आयोग करा रही है। 


प्रदेश में आचार संहिता के प्रभावी क्रियांन्वयन के अंतर्गत रायपुर शहर में संपत्ति विरुपण के लिए कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों और  परिसरों में सभी दीवार लेखन, पोस्टर, स्टीकर्स, कटआउट, होर्डिंग्स, बैनर और झंडे को हटाना शुरू हो गया है। इसके लिए जारी आदेश में किसी अन्य रूप में विरूपण आदि को चुनाव की घोषणा के साथ ही हटाया जा रहा है।

रायपुर के सभी सार्वजनिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डे, रेलवे पुल, सड़क मार्ग, सरकारी बसें, बिजली और टेलीफोन के खंभे, नगरपालिका और स्थानीय निकायों के भवन आदि शामिल हैं। अनाधिकृत राजनैतिक विज्ञापन, दीवार लेखन, पोस्टर, स्टीकर्स, कटआउट, होर्डिंग्स और बैनर झंडे आदि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर  हटाए जा रहे हैं। 

24 नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा कवच
छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी सहित राज्य के 24 नेताओं को 'अस्थायी आधार' पर केंद्रीय सुरक्षा कवर प्रदान किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed