{"_id":"68bd45dafa67e1265d05d256","slug":"a-young-man-drowned-in-a-pond-during-ganesh-immersion-sdrf-team-is-searching-for-him-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, SDRF की टीम कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, SDRF की टीम कर रही तलाश
Sun, 07 Sep 2025 02:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:18 PM IST
सार
रायपुर में गणेश विसर्जन का उत्सव मातम में बदल गया। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित शीतला तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल सिंह राजपूत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में गणेश विसर्जन का उत्सव मातम में बदल गया। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित शीतला तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल सिंह राजपूत के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शीतला तालाब के गहरे हिस्से में रोशनी और सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे, जिसके कारण हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात राहुल अपने मोहल्ले की समिति के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब पहुंचा था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में उतर गया और डूब गया। समिति के अन्य लोग उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने समिति आयोजकों और आम नागरिकों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।