{"_id":"68f880404a04a23c920f43e1","slug":"a-young-man-died-on-the-spot-after-being-hit-by-a-speeding-bus-at-raipur-collectorate-chowk-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर हादसा: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर हादसा: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार
Wed, 22 Oct 2025 12:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:27 PM IST
सार
रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी एक्टिवा स्कूटी से घड़ी चौक से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल की मरचुरी भेज दिया। पुलिस ने कहा कि बस चालक की तलाश जारी है, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और आरोपी चालक की पहचान की जा सके। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लापरवाह बस चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति भी बन गई।