{"_id":"682071d57492ffb66c0fd78c","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-in-raigarh-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर मौत; चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर मौत; चालक घायल
Sun, 11 May 2025 03:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 11 May 2025 03:47 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरसिया थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कार चालक भी इस दौरान घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 11 बीजी 0321 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 12 बीजे के चालक सुमेन्द सिंह (35) निवासी नावापारा पकरिया जिला कोरबा को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार अडभार से सक्ती की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
वह बड़े देवगांव के पहुंचा ही था, तभी कार चालक ने सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर कार के शीशे से टकराकर जमीन पर गिर गया। बाइक सवार युवक के सिर, हाथ, पैर, सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में कार चालक भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद खरसिया पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ के धारा 106(1) बीएनएस, 183(1)(2),मो.व्ही. एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन