फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young man died in a collision between a tractor and a bike in Raigarh

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत और एक घायल

Wed, 25 Dec 2024 08:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 25 Dec 2024 08:54 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
A young man died in a collision between a tractor and a bike in Raigarh
ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुसौर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


घरघोड़ा में बाइक और स्कूटी में भिड़ंत
घरघोड़ा क्षेत्र में आईटीआई के सामने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल अनुज कुमार के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, स्कूटी सवार युवक प्रदीप माली को भी चोट आई है। उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed