{"_id":"67dbf3cf447da1a89d0af340","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-bhilai-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बाउंड्री वॉल कूदते बिजली के तार की चपेट में आया युवक, करंट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बाउंड्री वॉल कूदते बिजली के तार की चपेट में आया युवक, करंट लगने से हुई मौत
Thu, 20 Mar 2025 04:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Mar 2025 04:24 PM IST
सार
भिलाई में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना पुरानी भिलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसाकला गांव के खेत में झारखंड के रहने वाले एक युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
सिरसाकला गांव में खेत में शव मिला है। मृतक आनंद साय निवासी झारखंड के सिमडेगा के रूप में शिनाख्त हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ बैंगलुरु में फिशरीज कंपनी में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ ट्रेन में झारखंड जाने के निकला था। भिलाई के सिरसा गेट के पास एक होटल में नाश्ता करते देखा गया था। इसके बाद वहां से पैदल सिरसकला की तरफ गया। रात के समय खेत में जाने के लिए बाउंड्री वॉल से कूदते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन