{"_id":"68d8d0340d704ce8ca0fbbb2","slug":"a-young-man-died-after-being-electrocuted-by-a-live-wire-in-his-field-farmer-detained-in-raigarh-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: खेत में बिछाए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत, किसान हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: खेत में बिछाए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत, किसान हिरासत में
Sun, 28 Sep 2025 11:41 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:41 AM IST
सार
तमनार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
मृतक का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेलमा निवासी मनोज पटेल (28 वर्ष) शनिवार शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। अंधेरा होने के कारण वह वहां बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। तेज झटके से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
किसान ने फसल बचाने के लिए लगाया था करंट
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही किसान मनोहर नायक ने अपनी फसल को जंगली जानवरों और मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट युक्त तार बिछाया था। इसी के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं संदेह के आधार पर किसान मनोहर नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।