{"_id":"6879021f414b2b7b84069567","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-balrampur-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बलरामपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रोते हुए बोला पिता बोला- बर्तन बेचकर की बेटे की परवरिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बलरामपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रोते हुए बोला पिता बोला- बर्तन बेचकर की बेटे की परवरिश
Thu, 17 Jul 2025 07:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:50 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है। पिछले कुछ समय में बलरामपुर क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम नावाडीह में अंकेश गुप्ता (19) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार को हुई और क्षेत्र में पिछले कुछ समय में फांसी से आत्महत्या की चौथी घटना है। अंकेश के परिवार वाले सदमे में हैं और उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अंकेश गुप्ता रामानुजगंज कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। अपने पिता मुरली गुप्ता के साथ घर पर था। उसकी मां इलाज के लिए डाल्टनगंज गई थी। मुरली गुप्ता ने बताया कि सुबह वह खेत पर जाने से पहले अंकेश से बात कर गए थे और उसे खाना बनाने को कहा था। एक घंटे बाद लौटने पर उन्होंने अंकेश को घर में नहीं पाया। उसके जूता-चप्पल और मोबाइल घर में ही था। व्याकुल होकर खोजने पर पिता को अंकेश छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। इस दृश्य ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन
मुरली गुप्ता अपने इकलौते बेटे अंकेश की पढ़ाई और परवरिश के लिए दिन-रात मेहनत करते थे। वे लूना पर बर्तन बेचने जाते थे, ताकि बेटे को अच्छे कपड़े, जूते और जरूरत की सभी चीजें मिल सकें। घर को लेंटर डालकर बनवाया गया, ताकि अंकेश को बेहतर सुविधाएं मिलें। जब अंकेश बीमार पड़ता था, पिता उसे दूर-दूर तक इलाज के लिए ले गए और ठीक होने तक हर संभव कोशिश की। मां द्वारा डाँटने पर पिता उसे स्वतंत्रता देते थे और कहते थे कि वह अपने मन से पढ़ाई करे, लेकिन इस घटना ने परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में बलरामपुर क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या की यह चौथी घटना है। समाज में बढ़ती निराशा और तनाव के कारणों पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।