{"_id":"680f448bd198f8d61702c019","slug":"a-young-man-and-a-young-woman-were-found-hanging-from-a-tree-in-surajpur-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जंगल में एक ही चुन्नी से पेड़ पर लटके मिले युवक और युवती, लड़की की नहीं हो सकी शिनाख्त: जांच जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जंगल में एक ही चुन्नी से पेड़ पर लटके मिले युवक और युवती, लड़की की नहीं हो सकी शिनाख्त: जांच जुटी पुलिस
Mon, 28 Apr 2025 02:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:34 PM IST
सार
सूरजपुर जिले के घाघीकोन्हा जंगल में युवक और एक युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक और एक युवती का शव पेड़ पर एक ही चुन्नी से फंदे पर लटका मिला। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लटोरी चौकी क्षेत्र में बृज नगर के पास घाघीकोन्हा जंगल में सोमवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक और एक युवती का शव पेड़ पर एक ही चुन्नी से फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में शव देखकर लटोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक की पहचान बृज नगर निवासी छोटू सिंह (20) के रूप में हुई, जबकि युवती (18-20) की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने एक ही चुन्नी से फंदा बनाकर जान दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस गहन जांच कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आए।