फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A woman stole a scooty in broad daylight in Korba

कोरबा में लेडी चोर: महिला ने दिनदहाड़े चुराई स्कूटी, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद; देखें वीडियो

Fri, 30 May 2025 10:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 May 2025 10:13 PM IST
सार

कोरबा जिले में दिनदहाड़े एक्टिवा स्कूटी चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला स्कूटी चोरी कर ले जा रही है, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन
A woman stole a scooty in broad daylight in Korba
महिला चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पावर हाउस रोड, सोनालिया चौक नहर के पास से एक एक्टिवा वाहन चोरी हो गया। इस घटना में एक महिला चोर के शामिल होने का संदेह है, जिसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि चोर को जल्द पकड़ा जा सके। यह घटना शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन




सीए की पढ़ाई कर रहे संस्कार गुप्ता का घर सोनालिया चौक मुख्य मार्ग पर स्थित है। सुबह कोचिंग से लौटने के बाद उन्होंने अपनी स्कूटी (क्रमांक: CG 12 AS 7826) को घर के बाहर खड़ा किया था। शाम चार बजे जब वे किसी काम से बाहर निकले तो स्कूटी गायब थी। चोरी का अंदेशा होने पर उन्होंने पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक महिला, जिसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पहले रेकी करती दिखी और फिर बड़े शातिराना अंदाज में स्कूटी चुराकर संजय नगर की ओर भाग गई। महिला ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन


संस्कार ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस शातिराना ढंग से चोरी की गई, उससे लगता है कि यह महिला पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। घटनास्थल शहर का मुख्य मार्ग है, जहां 24 घंटे लोगों का आवागमन रहता है और दिन में पुलिस की मौजूदगी भी होती है। इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed