{"_id":"5d0884c88ebc3e5ea10c3425","slug":"a-woman-naxalite-died-in-dhamtari-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर
Tue, 18 Jun 2019 11:59 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
महिला नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है, तथा घटनास्थल से हथियार बरामद किया है। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के महानिदेशक गिरधारी नायक ने बताया कि धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटीगांव के जंगल में एसटीएफ के दल ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन
नायक ने बताया कि सोमवार रात को बोराई थाना क्षेत्र में एसटीएफ के दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब आज सुबह धमतरी और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित कटीगांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से काली वर्दी में एक महिला नक्सली का शव और एक इंसास राइफल बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
विज्ञापन