{"_id":"68fb17f6d3e6eec3cc013126","slug":"a-woman-committed-suicide-leveling-serious-allegations-against-her-husband-and-father-in-law-in-raipur-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद बना जिंदगी का आखिरी सीन: रायपुर में नवविवाहिता ने की खुदकुशी, पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद बना जिंदगी का आखिरी सीन: रायपुर में नवविवाहिता ने की खुदकुशी, पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
Fri, 24 Oct 2025 11:39 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:39 AM IST
सार
एक नवविवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें अपने पति और ससुर पर लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
रायपुर में नवविवाहिता ने की खुदकुशी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 26 वर्षीय मंजूषा गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें अपने पति और ससुर पर लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, मंजूषा की शादी जनवरी 2025 में आशीष उर्फ पूर्वेंद्र पूरी गोस्वामी से हुई थी। शादी को महज 10 महीने ही हुए थे। मंगलवार की शाम घर में टीवी बंद करने और रिमोट को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। बताया जाता है कि झगड़े के दौरान पति ने मंजूषा को थप्पड़ मारा, जिसके बाद दोनों नीचे के कमरे में चले गए। वहीं, मंजूषा ने गुस्से में पति को सास-ससुर के सामने थप्पड़ मार दिया। हालांकि, मंजूषा के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उसने पति को थप्पड़ मारने की बात से साफ इनकार किया है।
ब्लेड से काटी नस, फिर फंदे से झूल गई मंजूषा
विवाद के कुछ देर बाद मंजूषा अपने कमरे में चली गई। बताया जाता है कि उसने पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस काटी और फिर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन जब दरवाजा खटखटाने लगे तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो मंजूषा का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पर डीडी नगर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौके से मिला आत्महत्या का वीडियो जब्त कर लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
पिता ने पति और ससुर को बताया जिम्मेदार
मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर अपनी बेटी की मौत के लिए पति और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों लगातार मंजूषा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा है कि वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।