{"_id":"6828c5d999d1cfc4970f4e9a","slug":"a-villager-died-due-to-drowning-while-bathing-in-a-dam-in-jagdalpur-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: डैम में नहाने के दौरान डूबने से ग्रामीण की मौत, एसडीआरएफ टीम ने शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: डैम में नहाने के दौरान डूबने से ग्रामीण की मौत, एसडीआरएफ टीम ने शव निकाला
Sat, 17 May 2025 10:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 17 May 2025 10:59 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में डैम में नहाने के दौरान एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शव को निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
डैम में डूबने से ग्रामीण की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के पारापुर बड़े नाला डैम में नहाने के दौरान एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने शव को निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पारापुर निवासी दसरू (37) पोयामी शनिवार शाम नहाने के लिए डैम गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने डैम के किनारे उसके कपड़े देखकर डूबने का अंदेशा जताया और पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ को सूचित किया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन