{"_id":"67713ee25ae5a637be061c99","slug":"a-villager-died-after-being-hit-by-an-elephant-three-houses-were-damaged-in-balrampur-ramanujganj-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: हाथी की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत, तीन घरों को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: हाथी की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत, तीन घरों को पहुंचाया नुकसान
Sun, 29 Dec 2024 05:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 29 Dec 2024 05:52 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज बीती रात झारखंड की ओर से आए एक नर हाथी के द्वारा ग्राम सिलाजु के जंगल की ओर बने तीन घरों को थोड़ा वहीं एक घर के दीवाल ढहाने से दीवाल से घर मालिक के माथे पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
हाथी ने मचाया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज बीती रात झारखंड की ओर से आए एक नर हाथी के द्वारा ग्राम सिलाजु के जंगल की ओर बने तीन घरों को थोड़ा वहीं एक घर के दीवाल ढहाने से दीवाल से घर मालिक के माथे पर गंभीर चोट लगी। जिसे वन विभाग आज सुबह 3 बजे के करीब रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर रेंजर अजय वर्मा सहित वन अमला मौके पर पहुंचा था मृतक के स्वजनों को रेंजर के द्वारा तात्कालिक ₹25000 की सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड की ओर से एक नर हाथी छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया जो ग्राम सिलाजु के बोधाली सिंह पिता चरकू सिंह, मंगल पिता बिरजू वही अकलू भुइयां पिता बिरजू उम्र 56 वर्ष के घर के दीवाल को गिराया तो उसकी चपेट में अकलू आ गया एवं उसके सिर पर गंभीर चोट लगी वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। जिसके द्वारा अकलू को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हाथी झारखंड की ओर फिर चला गया। रेंजर अजय वर्मा के द्वारा मृतक के स्वजनों को वन विभाग के द्वारा ₹25000 की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
रेंजर अजय वर्मा ने बताया कि नर हाथी के झारखंड की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था इसकी जानकारी मिलने के साथ ही सिलाजु में वन विभाग की टीम मौजूद रही वहीं जंगल के किनारे के घरों को खाली भी कर दिया गया था। मना करने के बाद भी मृतक अपने घर में गया था एवं घटना हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद हाथी वापस झारखंड की ओर चला गया है बहुत दिन से यहां आती छत्तीसगढ़ की ओर कई बार झारखंड से आना-जाना कर रहा है।
विज्ञापन