{"_id":"67efa6feee229cd5df029a63","slug":"a-video-of-bjp-city-division-president-in-sakti-has-gone-viral-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल, अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग; निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल, अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग; निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन की बात
Fri, 04 Apr 2025 03:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:01 PM IST
सार
सक्ती जिले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता नगर पालिका चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता नगर पालिका चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेता भाजपा पार्टी को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने की बात कही है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
भाजपा को लेकर अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग
वायरल वीडियो में भाजपा नेता कह रहे हैं, 'अगर अध्यक्ष के लिए वोट डलवाऊंगा तो ऑटो (निर्दलीय) में डलवाऊंगा, वरना किसी के में नहीं डलवाऊंगा। मेरा भाई है यार वो, भाई को छोड़कर दूसरे के में नहीं डलवाऊंगा। निष्कासित करवाओगे ना पार्टी से? भाजपा सबको (अमर्यादित इशारा करते हुए) बांध कर घूमता हूं।'
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दरअसल, वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम अनूप अग्रवाल है। अनूप अग्रवाल सक्ती के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष है। भाजपा नेता अनूप अग्रवाल नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए श्यामसुंदर अग्रवाल के भाई भी हैं। नगर पालिका चुनाव में सक्ती मे निर्दलीय प्रत्याशी की भारी वोटों से जीत हुई थी। भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर थे। वहीं, अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन