फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A truck parked in the rebar factory premises caught fire, causing panic late at night

Raipur News: सरिया फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप

Sun, 04 Jan 2026 03:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 04 Jan 2026 03:20 PM IST
सार

रायपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरिया फैक्ट्री परिसर में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री में खड़ी एक ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन इसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन
A truck parked in the rebar factory premises caught fire, causing panic late at night
सरिया फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरिया फैक्ट्री परिसर में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री में खड़ी एक ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब तीन बजे फैक्ट्री परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। ट्रक में आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल आग बुझाने के प्रारंभिक प्रयास किए गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलती ट्रक और फैक्ट्री परिसर में मची हलचल देखी जा सकती है। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed