फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A tent worker died due to electric shock at Samadhan Camp in Surajpur

CG: समाधान शिविर में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परिवार को सहायता का दिया आश्वासन

Mon, 26 May 2025 11:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 26 May 2025 11:00 PM IST
सार

सूरजपुर के भैयाथान में समाधान शिविर के दौरान टेंट कर्मचारी रामअवतार पैकरा की करंट लगने से मृत्यु हो गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परिवार को सहायता और हादसे की जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
A tent worker died due to electric shock at Samadhan Camp in Surajpur
भैयाथान में समाधान में दो मिनट का मौन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम दर्रीपारा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में एक दुखद हादसे ने माहौल को शोकमग्न कर दिया। शिविर के दौरान टेंट कर्मचारी रामअवतार पैकरा (40) निवासी रैसरा की करंट लगने से असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शिविर में उपस्थित लोगों को स्तब्ध कर दिया।

विज्ञापन


शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसी दौरान टेंट के पास अचानक चीख सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि रामअवतार अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। जांच में पता चला कि टेंट के पाइप से बंधा बिजली का केबल कट गया था, जिसके कारण पाइप और उससे सटा ट्रक करंट की चपेट में आ गया। रामअवतार इसकी चपेट में आ गए। उनके साथी ने उन्हें धक्का देकर अलग किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर महिला एवं बाल विकास मंत्री व स्थानीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की गहन जांच के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'यह हादसा अत्यंत दुखद है। हम मृतक के परिवार के साथ हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।' उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और शिविर को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed