फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A system originating from the Bay of Bengal has altered the weather, drenching Chhattisgarh with heavy rain

CG Weather News: बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से भीगा छत्तीसगढ़,तापमान गिरा

Sat, 04 Oct 2025 10:34 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 04 Oct 2025 10:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात से लेकर शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
A system originating from the Bay of Bengal has altered the weather, drenching Chhattisgarh with heavy rain
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का रुख बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से शुक्रवार को बिलासपुर समेत कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर में दिनभर बादल छाए रहे और झड़ी जैसी स्थिति बनी रही। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में रात के समय तेज बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, हालांकि 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे थमने लगेंगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात से लेकर शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में एक अवदाब सक्रिय है। यह सिस्टम करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर पड़ने और निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाने की आशंका जताई गई है। वहीं, इसके साथ जुड़ी एक द्रोणिका ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश तक फैली हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से शहर में ठंडक घुल गई। दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम होकर करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात का पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जिससे हल्की उमस का एहसास बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed