{"_id":"6629eaf650f9797aea0915d5","slug":"a-speeding-vehicle-hits-a-maruti-van-from-behind-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti Accident: कैप्सूल वाहन ने मारुति वैन को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti Accident: कैप्सूल वाहन ने मारुति वैन को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल
Thu, 25 Apr 2024 11:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:02 AM IST
सार
सक्ति जिले के अमलीडीह और भेड़ीकोना के बीच पुल के ऊपर कैप्सूल वाहन ने ओमनी वेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ओमनी वैन में पिता-पुत्र सवार थे जोकि रामनवमी मेले में जूस बेचकर घर जा रहे थे। वहीं, हादसे में बेटे की मौत हुई है। पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
Sakti Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ति जिले के अमलीडीह और भेड़ीकोना के बीच पुल के ऊपर कैप्सूल वाहन ने ओमनी वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ओमनी वैन में पिता-पुत्र सवार थे जोकि रामनवमी मेले में जूस बेचकर घर जा रहे थे। वहीं, हादसे में बेटे की मौत हुई है। पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की लेकर पुल के ऊपर शव को रखकर चक्का जाम किया ही। मौके पर पुलिस बल तैनात है और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम लालीमाटी का रहने वाला सुरेश कुमार खुटे अपने पुत्र रूपेंद्र खूटे के साथ ओमनी वैन में बैठकर डभरा में चल रहे रामनवमी मेले में जूस बेचने आया हुआ था। जिसके बाद वह बुधवार की रात्रि अपने बेटे रूपेंद्र को लेकर घर जाने किए निकला। इस दौरान रात्रि करीबन 2 बजे पिता पुत्र दोनो अमाकोनी और भेड़ीकोना पुल के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन के चालक ने ओमनी वेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ओमनी वेन की परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
वैन के अंदर बैठे बैठे पिता-पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां रूपेंद्र खूटे को जांच उपरांत डॉकटर ने मृतक घोषित किया। वहीं, पिता सुरेश कुमार खुटे की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के कैप्सूल वाहन पुल के नीचे नदी में जा गिरा है। ड्राइवर का पता नही चल सका है।
विज्ञापन