{"_id":"68728e258319e6c8c2055fd2","slug":"a-speeding-truck-crushed-a-scooter-rider-in-kondagaon-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नो-एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नो-एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत; चालक फरार
Sat, 12 Jul 2025 10:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:02 PM IST
सार
कोंडागांव में नो-एंट्री क्षेत्र में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मोहित सोनी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिले के राम मंदिर तालाब के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार शाम कोंडागांव के राम मंदिर तालाब के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मोहित सोनी को कुचल दिया। मोहित इस क्षेत्र में धार्मिक सामान बेचने का काम करता था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने नो-एंट्री क्षेत्र में वाहन घुसाया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने बताया कि रिटेनिंग वॉल टूटने के कारण इस मार्ग पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषिद्ध था। इसके बावजूद, शनिवार शाम किसी ने बैरिकेडिंग हटा दी, जिसके बाद ट्रक ने नो-एंट्री में प्रवेश किया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि नो-एंट्री नियमों का पालन नहीं होने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, नो-एंट्री उल्लंघन के कारणों की भी जांच की जा रही है।