फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A rabid dog injured several people by biting them in Sukma

छत्तीसगढ़: सुकमा में पागल कुत्ते का आतंक, 25 लोगों को काटकर किया घायल, नगरपालिका की टीम ने पकड़ा

Sat, 17 Jan 2026 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 Jan 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
A rabid dog injured several people by biting them in Sukma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सुकमा नगर में एक पागल संक्रमित कुत्ते के आतंक ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया। शुक्रवार से शनिवार सुबह तक इस आवारा कुत्ते ने करीब 25 लोगों पर हमला किया, जिनमें महिला, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता लगातार अलग-अलग मोहल्लों में घूमता रहा और राह चलते लोगों पर अचानक हमला करता रहा।
विज्ञापन


कुत्ते के काटने से कई लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें परिजनों और स्थानीय नागरिकों की मदद से जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह भी कुत्ते का आतंक जारी रहा, जब उसने चार से पांच और लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना पर नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते को निरीक्षण और उपचार के लिए एक सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कुत्ते के काटने से घायल सभी लोगों को रेबीज इंजेक्शन और आवश्यक इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। नगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है। फिलहाल कुत्ते को पकड़ लिए जाने के बाद इलाके में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, लेकिन लोगों में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed