{"_id":"5d2c45ae8ebc3e6cbd38df70","slug":"a-pick-up-van-carrying-around-30-women-labourers-overturned-in-dhamtari-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ की 30 महिला मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ की 30 महिला मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, 20 घायल
Mon, 15 Jul 2019 02:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। धमतरी में करीब 30 महिला मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में 20 महिला घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कुरूद के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायलों में से चार महिला मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सोमवार को कुरूद ब्लॉक के अनंत से पिकअप वैन करीब 30 महिला मजदूरों को काम करने के लिए खेत लेकर जा रही थी। अचानक ही गाड़ी के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी सड़क के किनारे जाकर पलट गई जिसमें 20 महिला घायल हो गईं। जब उनको अस्पताल में भर्ती कराया तो डॉक्टरों ने चार महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन