{"_id":"6830963ff836a2329e07051b","slug":"a-person-living-in-his-in-laws-house-in-korba-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ससुराल में रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था फिरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ससुराल में रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था फिरत
Fri, 23 May 2025 09:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 23 May 2025 09:08 PM IST
सार
कोरबा के जिले में एक व्यक्ति ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स शराब का आदी था। अपनी पत्नी और बेटी के साथ ससुराल में रहता था और मजदूरी करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
फांसी लगाकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव में शुक्रवार देर शाम फिरत राम मरकाम (40) की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक फिरत राम मरकाम मूलरूप से जांजगीर-चांपा जिले के बुढ़ना गांव का निवासी था। उसकी शादी कोरबा के नकटीखार गांव की कीर्तन बाई मरकाम से हुई थी। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई और वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ ससुराल में रह रहा था। फिरत राम राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, फिरत राम शराब का आदी था। उसकी पत्नी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अत्यधिक शराब पी रहा था और मना करने पर भी अपनी आदत नहीं छोड़ रहा था। इस कारण वह अपनी बेटी के साथ अलग कमरे में अपनी मां के पास रह रही थी। फिरत राम अक्सर शराब पीने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर अकेले रहता था। पत्नी सुबह उसके लिए खाना बनाकर किचन में रख देती थी, जिसे वह खा लेता था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम, जब पत्नी काम से लौटी, तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फिरत राम म्यार में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सिविल लाइन थाना के एसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, और मामले की आगे की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन