फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A person injured in a road accident in Balrampur Ramanujganj died

बलरामपुर-रामानुजगंज: सड़क हादसे में घायल लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 31 Jul 2025 07:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 31 Jul 2025 07:55 AM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज लघु वनोपज सहकारी समिति महावीरगंज के प्रबंधक अजय सिंह (40) 28 जुलाई की रात सड़क हादसे में ग्राम महावीरगंज में घायल हो गए थे।

विज्ञापन
A person injured in a road accident in Balrampur Ramanujganj died
अजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज लघु वनोपज सहकारी समिति महावीरगंज के प्रबंधक अजय सिंह (40) 28 जुलाई की रात सड़क हादसे में ग्राम महावीरगंज में घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रामानुजगंज लाया गया था। जहां से उन्हें अंबिकापुर फिर रायपुर इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था, जिसके बाद वापस मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया। जहां बीती रात उनकी मौत हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महावीरगंज चौक के पीछे बाइक से अनियंत्रित होकर अजय सिंह बीच गिर गए थे। हादसे में अजय सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। तत्काल इलाज के लिए रामानुजगंज निजी चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए यहां से रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों के द्वारा अंबिकापुर फिर रायपुर ले जाया गया था। रायपुर में भी डॉक्टर के द्वारा जवाब देने के बाद वापस मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां बीती रात 11 के करीब उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed