{"_id":"68503ce5ac439044340496d6","slug":"a-person-died-in-a-road-accident-in-janjgir-champa-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर, हादसे में शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर, हादसे में शख्स की मौत
Mon, 16 Jun 2025 09:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:24 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बस और बाइक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले में हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जगदीश यादव (40) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, ग्राम भादा का रहने वाला जगदीश यादव दूध बेचने का काम करता है। वह अपनी बाइक से दूध बेचने के लिए चांपा गया हुआ था, जिसके बाद अपने घर जाने को निकला था। वह पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा मोड के पास पहुंचा ही था, तभी सामने से आ रही हसदेव पब्लिक स्कूल बस की चपेट में आ गया। आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने पर जगदीश यादव सड़क पर ही गिर पड़ा और शिर पर गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जांजगीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हसदेव पब्लिक स्कूल की बस को जब्त कर थाना में रखा गया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन