{"_id":"67dbdab537dbf985a90f12de","slug":"a-person-died-in-a-road-accident-in-jagdalpur-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: तेज रफ्ताल बुलेट सवार ने पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: तेज रफ्ताल बुलेट सवार ने पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Thu, 20 Mar 2025 02:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:37 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक ने पैदल जा रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में सड़कों पर आए दिन बढ़ रहे सड़क हादसों में रोजाना किसी न किसी की मौत हो रही है। इन बढ़ते आंकड़ों को लेकर लोगों के मन मे डर देखने को मिल रहा है। बुधवार रात भी नगरनार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल जा रहे शख्स को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को हाटकचोरा निवासी वीरेंद्र कुमार तिवारी (47) जो पेशे से ड्राइवर था, अपने ट्रेलर में माल लोड करने के लिए नगरनार स्टील प्लांट गया हुआ था। रात करीब आठ बजे वीरेंद्र अपनी ट्रेलर को प्लांट के मटेरियल गेट के पास एनएच-63 के किनारे खड़ी कर पैदल खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए वीरेंद्र को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस घटना में बाइक सवार और वीरेंद्र दोनों ही घायल हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल ही बेहतर इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात ईलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर ट्रेलर के मालिक दिनेश गुप्ता ने नगरनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन