फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A Naxalite involved in kidnapping and murder of Mukesh Hemla in Bijapur arrested

Bijapur:मुकेश हेमला का अपहरण कर हत्या करने में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार, मुखबिरी के आरोप में किया था कत्ल

Wed, 15 Jan 2025 10:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Jan 2025 10:01 PM IST
सार

बीजापुर में मुकेश हेमला का अपहरण कर उसकी हत्या में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने कमकानार से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
A Naxalite involved in kidnapping and murder of Mukesh Hemla in Bijapur arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमकानार के मुकेश हेमला का अपहरण कर उसकी हत्या में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने कमकानार से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 22 दिसंबर 2024 को गंगालुर थाना क्षेत्र के रेड्डी मुर्गा बाजार से वापसी के दौरान कमकानार निवासी मुकेश हेमला का गंगालुर एरिया कमेटी के नक्सलियों द्वारा अपहरण कर जंगल की ओर ले गए थे। 23 दिसंबर 2024 को मुकेश हेमला का शव रेड्डी के सूखा तालाब के पास से बरामद किया गया। गंगालुर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर टंगिया, छुरी व चाकू जैसे हथियार से मारकर हत्या की गई। 
विज्ञापन


घटना पर थाना गंगालुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गंगालुर थाना व डीआरजी की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त घटना में शामिल आरोपी जनमिलिशिया सदस्य मंगल उईका पिता बुधु उईका (38) निवासी कमकानार तेलगापारा थाना गंगालुर को कमकानार से पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed