फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A man was worshiping in temple, miscreants fled after snatching the gold chain from his neck in Raipur

Raipur Crime: मंदिर में पूजा कर रहा था शख्स, गले से सोने की चैन छिनकर फरार हुए बदमाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Dec 2024 03:48 PM IST
सार

दो आरोपियों ने मिलकर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
A man was worshiping in temple, miscreants fled after snatching the gold chain from his neck in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में इन दिनों लगातार अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। लुट, चाकूबाजी, चोरी जैसे घटनाएं निकलकर सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सामने आया है। दो आरोपियों ने मिलकर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


महेश्वर सिंग साहू सुबह लगभग सात बजे अवंति विहार तालाब पास स्थित शिव मंदिर में पूजा कर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आकार महेश्वर सिंग के गले से सोने के चैन लेकर भाग निकले। इस पर उन्होंने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने प्रार्थी से घटना के संबंध में पूछताछ की। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही चैन स्नेचिंग के पुराने और हाल ही में जेल से रिहा हुये व्यक्तियों के संबंध में पतासाजी की जा रही थी। मौके पर मुखबिर से सूचना मिलने पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम ने कुलेश्वर साहू को पकड़ा। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कुलेश्वर साहू ने अपने साथी टुकेश कुमार साहू के साथ मिलकर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे घटना का मास्टर माइंड आरोपी कुलेश्वर साहू है, जो चैन स्नेचिंग करने की योजना बनाते हुए अपनी योजना में टुकेश साहू को शामिल किया। दिनांक घटना को आरोपी कुलेश्वर साहू एवं टुकेश साहू घटना स्थल पास गये तथा कुलेश्वर अपने साथी टुकेश को प्रार्थी के गले से सोने की चैन को खींचकर कर लाने कहा एवं स्वयं तालाब पास छिपा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गये थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से सोने की एक चैन कीमती लगभग 80 हजार रुपये जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed