फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A man blew up a builder car in Durg

सनकी पति: पत्नी के संग बिल्डर का अफेयर होने की शंका, शख्स ने कार में टाइगर बॉम्ब से किया धमाका

Wed, 29 Jan 2025 09:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 29 Jan 2025 09:17 PM IST
सार

दुर्ग में एक शख्स ने अपनी एक बिल्डर की कार में धमाका कर दिया। आरोपी का कहना है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और बिल्डर का अफेयर चल रहा है। बिल्डर को डराने की नियत से उसने कार में धमाका किया। 
 

विज्ञापन
A man blew up a builder car in Durg
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका में सनकी पति ने बिल्डर की कार में ब्लास्ट कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी बिल्डर के ऑफिस में काम करती थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ बिल्डर का अफेयर चल रहा है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भिलाई के कोहका स्थित कौशल बिल्डकॉन के मालिक संजय बुंदेला की कार में 28 जनवरी की शाम छह बजे के आसपास विस्फोट हुआ था। इस मामले में  स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 324(5) भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था, जिसमें एक युवक कार के आसपास खडा हुआ है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने घटना के हर एंगल से प्रार्थी के कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, दुश्मनी तथा अन्य कारणों के संबंध में पता तलाश की गई। वहीं, सीसीटीवी फुटेज से ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। सीसीटीवी फुटेज में प्राप्त विडियो के आधार पर संदेही के कद काठी, हुलिया कौशल बिल्डकॉन ऑफिस में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर पूजा सिंह के पति से मिलता-जुलता पाया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को तलाश में जुट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह को रामनगर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिल्डर संजय बुंदेला के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने की शंका होने पर मोबाइल फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाइल में इंस्टाल करने पर दोनों के मध्य अवैध संबंध होने की संदेह पर संजय बुंदेला को डराने की नियत से आरोपी ने बिल्डर की कार में ब्लास्ट किया था। आरोपी ने अपने बच्चों के खिलौने वाले रिमोट से यू-ट्यूब में देखकर टाइगर बॉम्ब का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी में ब्लास्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed