फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A large pothole near the culvert on the Ramanujganj Wadrafnagar road a major accident could occur at any time

बलरामपुर रामानुजगंज: रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर पुलिया के पास बड़ा गड्ढा, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

Wed, 03 Dec 2025 03:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Dec 2025 03:55 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज के रामानुजगंज नगर में लोक निर्माण विभाग (PWD) की गंभीर लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है।

विज्ञापन
A large pothole near the culvert on the Ramanujganj Wadrafnagar road a major accident could occur at any time
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज के रामानुजगंज नगर में लोक निर्माण विभाग (PWD) की गंभीर लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। विभागीय कार्यालय से महज दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर रामानुजगंज–वाड्रफनगर मुख्य मार्ग में, जनपद कार्यालय से केवल 200 मीटर दूर तीखे मोड़ के समीप स्थित पुलिया के पास प्रोटेक्शन वॉल के टूट जाने के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। डामरीकृत सड़क तक बना यह गहरा गड्ढा लगातार बढ़ रहा है और इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। इसके अतिरिक्त जनपद कार्यालय आने-जाने वाले लोगों का भी प्रतिदिन भारी आवागमन रहता है। तीखा मोड़ होने के चलते वाहनों की रफ्तार नियंत्रित न रहने पर यह गड्ढा सीधा दुर्घटना का कारण बन सकता है। बारिश होने पर इस स्थान की स्थिति और भी खतरनाक हो जायगी।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि पुलिया के कमजोर होने और सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) के टूटने की सूचना कई बार अधिकारियों को दी गई, लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। इतना बड़ा जोखिमपूर्ण गड्ढा विभाग की लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है, जो रोज सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान को खतरे में डाल रहा है। इसी मार्ग पर कनकपुर–महावीरगंज के पास भी सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के गुजरने से सड़क का किनारा और भी कमजोर हो चुका है, जो किसी भी समय धंस सकता है। यहां भी दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि PWD तुरंत इन स्थानों की मरम्मत कराए, प्रोटेक्शन वॉल का पुनर्निर्माण करे और सड़क को सुरक्षित बनाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जहां-जहां सड़क किनारे गड्ढा है वहां सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम लोक निर्माण विभाग के द्वारा नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed