{"_id":"6867b237d34ee567710d8f0a","slug":"a-huge-shivling-found-during-the-excavation-of-a-shiva-temple-in-jagdalpur-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जगदलपुर में शिव मंदिर की खोदाई में मिला विशाल शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जगदलपुर में शिव मंदिर की खोदाई में मिला विशाल शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fri, 04 Jul 2025 04:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:22 PM IST
सार
जगदलपुर के संजय बाजार में पुराने शिवमंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान भूमि से एक विशाल शिवलिंग मिला, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए जवानों को तैनात किया।
विज्ञापन
मंदिर की खोदाई में मिला विशाल शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के संजय बाजार स्थित दशकों पुराने शिवमंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान शुक्रवार सुबह एक आश्चर्यजनक खोज हुई। मंदिर की खोदाई के दौरान भूमि से एक विशाल शिवलिंग निकला, जिसकी सूचना शहर में फैल गई। खबर सुनते ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर जवानों को तैनात किया।
विज्ञापन
संजय बाजार की सबसे बड़ी सब्जी मंडी के पास बरगद के पेड़ के नीचे यह छोटा सा शिवमंदिर स्थित है। संजय बाजार व्यापारी संगठन की पहल पर मंदिर को नया स्वरूप देने के लिए जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था। खोदाई के दौरान मिले शिवलिंग को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। निर्माण में जुटे कारीगरों ने भी सावधानी बरतते हुए काम जारी रखा।
विज्ञापन
बस्तर में शिवलिंग का मिलना आम बात है, जहां आदिवासी समुदाय भगवान शंकर को बूढ़ादेव के रूप में पूजता है। हालांकि, ऐसे स्थलों के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों द्वारा अक्सर उपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन